Types Of Pulley | Transmission of Power | हिंदी में सरल भाषा में।

What is Pulley ( पुल्ली क्या है? )Transmission of Power


पुल्ली एक गोलाकार व्हील (Wheel) या पहिया है, जिसके सैन्टर में शाफ्ट के व्यास के अनुसार सुराख होता है। इसे शाफ्ट के ऊपर फिट किया जाता है। पुल्ली को शाफ्ट के साथ स्थिर करने के लिए इसके सैन्टर में एक स्लाट (Slot) कटी होती है, इसी प्रकार की स्लाट शाफ्ट के उस सिरे पर भी कटी होती हैं। जहां पुल्ली को फिट करना होता है । इस स्लाट में 'की' (Key) फिट करके इसे शाफ्ट के साथ स्थिर कर दिया जाता है। पुल्ली का प्रयोग पावर को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए किया जाता है। दो पुल्लियों को एक साथ बैल्ट द्वारा जोड़कर पावर ट्रांस्मिट (Transmission of Power) की जाती है। इसके द्वारा गति को भी कम या ज्यादा किया जाता है।

Material of Pulley ( पुल्लियां किन धातुओं की बनाई जाती )

  • Cast Iron (कास्ट आयरन)
  • Aluminium (एल्युमिनियम)
  • Mild Steel (माइल्ड स्टील)
  • Hard Wood (लकड़ी

Parts of a Pully ( पुल्ली के भागों के नाम )

Pulley Parts

  • Face (फेस) - यह पुल्ली का बाहरी भाग हैं, इसे रिम (Rim) भी कहते हैं। जिस पर बैल्ट को चढ़ाया जाता हैं।
  • Hub (हब) - पुल्ली के अन्दर जहां सुराख होता है, उस भाग को हब(Hub) कहते हैं। इसे बास (Boss) भी कहते हैं।
  • Arms (आर्म्स) - पुल्ली के हब व फेस को आपस में आम्म्स के द्वारा जोड़ा जाता है।
  • Bore (बोर) - पुल्ली के हब के अन्दर जो सुराख होता है, उसे बोर कहते हैं। इसे शाफ्ट के व्यास के अनुसार बनाया जाता है।
  • Key Way (की-वे) - पुल्ली को शाफ्ट के ऊपर घूमने से रोकने के लिए इसके सुराख के साथ एक आयताकार स्लाट कटी होती है, जिसे की-वे (Key Way) कहते हैं। इसमें 'की' (Key) फिट करके शाफ्ट और पुल्ली को एक ही धुरी पर स्थिर कर लिया जाता है।


Types of Pulley ( पुल्लियां कितनी प्रकार की होती हैं? )

  1. Solid Pulley (सालिड पुल्ली)
  2. Split Pulley (स्प्लिट पुल्ली)
  3. Step Cone Pulley (स्टेप कोन पुल्ली)
  4. 'V' Grooved Pulley ('वी' ग्रूव्ड पुल्ली)
  5. Half-Round Grooved Pulley (अर्द्धगोलाकार ग्रूव पुल्ली)
  6. Fast and Lose Pulley (फास्ट और लूज पुल्ली)
  7. Jockey Pulley (जॉकी पुल्ली)
  8. Drum Pulley (ड्रम पुल्ली)

Solid Pulley (सालिड पुल्ली):-

Solid Pulley

इसे एक ही पीस या टुकड़े की बनी होती है। इस प्रकार की पुल्ली ढलाई द्वारा बनाया जाता है। इसकी आर्म्स सीधी व टेढ़ी दोनों प्रकार की हो सकती हैं। यह बीच से पूरी सालिड ही होती है। और यह छोटे व्यास की होती है।

Split Pulley (स्प्लिट पुल्ली):- 

Split Pulley

इस पुल्ली को हब (Hub) तथा रिम (Rim) के दो भागों में बना होता है। इन दोनों भागों को शाफ्ट के साथ रख कर नट व बोल्ट के द्वारा फिट किया जाता है। आसानी से फिट किया जा सकता है। इसे शाफ्ट के ऊपर कहीं भी फिट किया जा सकता है।

Step Cone Pulley (स्टेप कोन पुल्ली):-

Step Cone Pulley

इसमें अलग साइज के स्टैप (Steps) बनै होते है, इसे जोड़े में प्रयोग किया जाता है। तथा इसके अलग-अलग स्टैप क
अलग-अलग गति प्राप्त की जाती है। इसमें एक पुल्ली को मशीन के स्पिण्डल तथा दूसरी को काऊण्टर शाफ्ट पर फिट किया जाता है। इसे फिट करते समय यह ध्यान रखा जाता है कि इनके स्टैप एक दूसरे के विपरीत स्थिति में होने चाहिएं।

'V' Grooved Pulley ('वी' ग्रूव्ड पुल्ली):-

'V' Grooved Pulley

यह सालिड पुल्ली स्टैप कोन पुल्ली के आकार होती है। इस प्रकार की पुल्ली पर 'V' आकार के ग्रूव बने होते हैं इसमें केवल 'वी' बैल्ट "V' Belt का ही प्रयोग किया जाता है।

Half-Round Grooved Pulley (अर्द्धगोलाकार ग्रूव पुल्ली):-

Half Round Grooved Pulley

इस प्रकार की पुल्ली के फेस पर अर्द्धगोलाकार ग्रूव बना होता है इसका प्रयोग राप ड्राइव के लिए किया जाता है. इसलिए इसे (रोप पुल्ली) भी कहते है। इसमें राऊण्ड बैल्ट का प्रयोग भी किया जाता है।

Fast and Loose Pulley (फास्ट और लूज पुल्ली):-

Fast and Loose Pulley

इसमें दो पल्लियां एक ही शाफ्ट पर फिट होती हैं, जिनमें एक शाफ़्ट पर 'की' (key) के द्वारा फिट होती है, जो शाफ्ट के साथ ही घूमती है। जबकि दूसरी पुल्ली शाफ्ट परं लूज रहती है, इन पुल्लियों का प्रयोग ग्रुप ड्राइव में किया जाता है। जब मेन शाफ्ट से पावर को काऊन्टर शाफ्ट तक ट्रांस्मिट करना होता है, तथा जब मशीन को चलाना होता है तो लीवर के द्वारा बैल्ट को पुल्ली पर चढ़ा दिया जाता है और जब मशीन को बन्द करना होता तो बैल्ट को लूज पुल्ली पर लीवर द्वारा चढ़ा दिया जाता है।

Jockey Pulley (जॉकी पुल्ली):-

Jockey Pulley

पावर ट्रांसमिशन करते समय जब ड्राइवर पुल्ली और ड्रिवन पुल्ली के सैन्टर की आपसी दूरी ज्यादा हो तो लम्बी दूरी में बैल्ट में तनाव ठीक नहीं रहता, इसलिए बैल्ट में पूरी टैन्शन
(Tension) रखने के लिए बीच में जॉकी पुल्ली फिट की जाती है, इसे आइडलर पुल्ली (Idler Pulley) भी कहते हैं।

Drum Pulley (ड्रम पुल्ली)

Drum Pulley

इस पुल्ली का फेस ज्यादा चौड़ा होता है। इसका प्रयोग काऊण्टर शाफ्ट पर किया जाता है। इसका रिम माइल्ड
स्टील की शीट का बना होता है। यह भी ग्रुप ड्राइव में प्रयोग की जाती है। जैसे आटा मिल आदि।

After Passing iTi Career Option | iTi के बाद क्या करें? Apprentice या Job 






Post a Comment

0 Comments